दैनिक खबरनामा 3 मई 2026 AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को लेकर पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उनके खिलाफ दो FIR दर्ज होने की चर्चा है, जिनमें भ्रष्टाचार और महिला शोषण जैसे गंभीर आरोप बताए जा रहे हैं। हालांकि, पाठक ने इन सभी दावों से अनभिज्ञता जताई है।
संदीप पाठक ने कहा कि मीडिया में खबरें चल रही हैं, लेकिन उन्हें अब तक किसी भी FIR की आधिकारिक या अनौपचारिक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि वे FIR की कॉपी मिलने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि तथ्यों के आधार पर जवाब दे सकें।उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है, तो सच्चाई सामने आने पर वे इसका जवाब देंगे। पाठक ने खुद को सिद्धांतों और नैतिकता की राजनीति करने वाला बताते हुए कहा कि पार्टी बदलने के बावजूद उनका काम करने का तरीका नहीं बदलेगा।इस बीच, यह भी दावा किया गया कि FIR की खबर सामने आने के बाद पाठक दिल्ली स्थित अपने घर के पिछले दरवाजे से बाहर निकले। हालांकि, इस मामले पर अब तक पंजाब पुलिस या आम आदमी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।उधर, BJP सांसद राघव चड्ढा 5 मई को सुबह 10:40 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि वे इस दौरान पंजाब सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने का मुद्दा उठाएंगे।जानकारी के अनुसार, इसी दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी राष्ट्रपति से मिलने का समय दिया गया है, जिससे यह मामला और राजनीतिक रूप से अहम हो गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :