दैनिक खबरनामा। मनाली, 13 जून:  हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर जून माह में हुई ताजा बर्फबारी ने पर्यटकों का उत्साह दोगुना कर दिया है। शनिवार को रोहतांग दर्रा, शिंकुला और बारालाचा दर्रे में तीन इंच से अधिक ताजा हिमपात दर्ज किया गया। जून के महीने में बर्फबारी का नजारा देखने पहुंचे पर्यटक जहां रोमांचित नजर आए, वहीं ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के कारण उन्हें सर्दी का भी सामना करना पड़ा।

शनिवार को रोहतांग दर्रे की ओर करीब 1,200 पर्यटक वाहन रवाना हुए, जबकि अटल टनल के रास्ते लगभग 4,000 वाहन लाहुल, बारालाचा, शिंकुला, चंद्रताल, कुंजम और स्पीति घाटी की ओर पहुंचे। ताजा बर्फबारी और सुहावने मौसम ने पर्यटकों को आकर्षित किया, जिससे इन क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिली।

मनाली और लाहुल घाटी में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही। सुबह 11 बजे के बाद रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा दर्रों में हिमपात शुरू हुआ, जो शाम तक जारी रहा। बर्फ के फाहों से ढकी वादियों का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक इन स्थलों पर पहुंचे।

पर्यटन कारोबारियों पूर्ण ठाकुर, चंद्रसेन, टीकम और जगदीश ने बताया कि रोहतांग दर्रे में पर्यटकों का स्वागत बर्फ के फाहों ने किया। जून में बर्फबारी का अनोखा अनुभव पाकर पर्यटक बेहद उत्साहित दिखे और पूरे दिन क्षेत्र में पर्यटकों की भारी भीड़ रही।

वहीं लाहुल के पर्यटन कारोबारी तेंजिन, टशी और पलजोर ने बताया कि दो हजार से अधिक वाहन दारचा के रास्ते बारालाचा और शिंकुला दर्रों की ओर रवाना हुए। हल्की बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया और कई वाहन लेह-लद्दाख की ओर भी बढ़े।

उधर, मनाली में समर सीजन अपने चरम पर पहुंच गया है। होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष रोशन ठाकुर के अनुसार, सप्ताहांत के चलते पर्यटन नगरी में भारी भीड़ उमड़ी हुई है। मनाली के अधिकांश स्तरीय होटलों में 90 से 95 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी दर्ज की जा रही है।

एसडीएम मनाली गुनजीत सिंह चीमा ने पर्यटकों से मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ट्रैकिंग या ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा के दौरान केवल अनुभवी गाइडों और पर्यटन विभाग से पंजीकृत ट्रैवल एजेंसियों की सेवाएं ही लें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

दूसरे राज्य से विवाह कर हिमाचल आने वाली महिलाओं को नहीं मिलेगा आरक्षण, हाईकोर्ट ने खारिज की चारों अपीलें

दैनिक खबरनामा। शिमला, 4 जून 2026:हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एक…
Share to :

हिमाचल से पंजाब तक कांपी धरती: चंबा केंद्रित 5 तीव्रता के भूकंप से दहशत, कई जिलों में महसूस हुए झटके

दैनिक खबरनामा। कांगड़ा, 5 जून 2026: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात भूकंप…
Share to :

हिमाचल में आपदा प्रबंधन की मेगा मॉक ड्रिल में उजागर हुईं खामियां, रिस्पॉन्स टाइम और समन्वय पर उठे सवाल

दैनिक खबरनामा। शिमला, 15 जून : हिमाचल प्रदेश में भूकंप, बादल फटने,…
Share to :

आध्यात्मिकता को मिला संगीत जगत का सर्वोच्च सम्मान: दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड, शांति और करुणा के संदेश की वैश्विक स्वीकृति

दैनिक खबरनामा। धर्मशाला, 3 जून: विश्वभर में शांति, करुणा और अहिंसा के…
Share to :