दैनिक खबरनामा । चंडीगढ़, 20 जून : चंडीगढ़ पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके एक सक्रिय मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रहने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो चंडीगढ़ में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। आरोपितों के कब्जे से अत्याधुनिक हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 20 वर्षीय हैप्पी चिब, 24 वर्षीय राहुल और 19 वर्षीय वंश शर्मा के रूप में हुई है। तीनों को ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया।

सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी मंजीत शेरोन ने बताया कि सेक्टर-11 के श्री कुमार मेडिकल स्टोर में कैशियर पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार शूटरों से पूछताछ के दौरान इस मॉड्यूल का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सांबा से तीन अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर चंडीगढ़ लाया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों बदमाश विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर उनकी साजिश को विफल कर दिया।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक विदेशी निर्मित सी-47 (C47) 9 एमएम पिस्तौल, एक .32 बोर पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपितों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। हैप्पी चिब के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं और उसके कब्जे से एक पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए हैं। राहुल पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा उसके पास से एक पिस्तौल और दो कारतूस मिले हैं। वहीं वंश शर्मा के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं और उसके कब्जे से पांच कारतूस बरामद किए गए हैं।

चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार आरोपितों से पूछताछ जारी है। जांच के दौरान गैंग के अन्य सदस्यों, उनके नेटवर्क और संभावित आपराधिक योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :