नई दिल्ली स्थाई फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत में गुरुवार को अहम बढ़ोतरी हुई जब पनडुब्बी रोधी युद्धपोत INS Arnala (अंजदीप) को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल किया गया। चेन्नई बंदरगाह पर आयोजित समारोह में नौसेना प्रमुख Admiral Dinesh Kumar Tripathi ने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इस युद्धपोत को कमीशन किया।यह पोत कोलकाता स्थित Garden Reach Shipbuilders & Engineers (जीआरएसई) द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है। यह उथले पानी में काम करने की क्षमता वाले आठ पनडुब्बी रोधी युद्धपोतों की श्रृंखला का तीसरा जहाज है।रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस पोत को ‘डॉल्फिन हंटर’ के रूप में तैयार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य तटीय क्षेत्रों में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाना, उनका पीछा करना और उन्हें नष्ट करना है। यह अत्याधुनिक स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्ध प्रणाली से लैस है।करीब 77 मीटर लंबे इस युद्धपोत में हाई-स्पीड वॉटर-जेट प्रोपल्शन सिस्टम लगाया गया है, जिससे यह 25 समुद्री मील तक की अधिकतम गति प्राप्त कर सकता है। इस श्रेणी के पोत वॉटर-जेट से चलने वाले नौसेना के अब तक के सबसे बड़े युद्धपोत माने जा रहे हैं।इनमें आधुनिक हल्के टॉरपीडो, स्वदेशी पनडुब्बी रोधी रॉकेट और उथले पानी में काम करने वाला उन्नत सोनार सिस्टम लगाया गया है, जिससे समुद्र की गहराई में छिपे खतरों का समय रहते पता लगाया जा सके।पनडुब्बी रोधी अभियानों के अलावा यह युद्धपोत तटीय निगरानी, कम तीव्रता वाले समुद्री ऑपरेशन, खोज एवं बचाव कार्यों और समुद्री बारूदी सुरंग बिछाने जैसे अभियानों को अंजाम देने में भी सक्षम है।इस नए युद्धपोत के शामिल होने से भारतीय नौसेना की तटीय सुरक्षा और समुद्री निगरानी क्षमता को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

‘नाता प्रथा’ पर सख्ती केंद्रीय सूचना आयोग ने एक्शन रिपोर्ट सार्वजनिक करने के दिए निर्देश

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 लड़कियों की खरीद-फरोख्त जैसी अमानवीय कुप्रथा ‘नाता…
Share to :

ऑपरेशन सिंदूर की नायिका कर्नल सोफिया कुरैशी को विशिष्ट सेवा मेडल, 77वें गणतंत्र दिवस पर मिला बड़ा सम्मान

नई दिल्ली 26 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली। पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवाद के…
Share to :

जयपुर के बुज ग्राम में 108 कुंडात्मक श्री रूद्र महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, 19 से 27 जनवरी तक चलेगा महोत्सव

राजस्थान 20 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान की राजधानी जयपुर जिले के जमवा…
Share to :

पीएम मोदी का जलवा बरकरार, फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता ट्रंप रहे पीछे

दैनिक खबर नंबर 26 मार्च 2026 भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi एक…
Share to :