हिमाचल प्रदेश 19 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश के राजधानी शिमला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुख्यालय की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। ईडी कार्यालय की सुरक्षा के लिए अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की विशेष टुकड़ी स्थायी रूप से तैनात कर दी गई है। एक सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में CISF के 40 जवानों ने बुधवार को शिमला में कार्यभार संभाल लिया।अब तक ईडी शिमला को जरूरत पड़ने पर चंडीगढ़ से CISF की सुरक्षा सहायता मिलती थी, लेकिन स्थायी सुरक्षा दस्ता मिलने से अब हिमाचल प्रदेश में ईडी की कार्रवाई और छापेमारी में तेजी आने की संभावना है।सूत्रों के अनुसार, हिमाचल में ईडी कई हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की जांच कर रही है। इनमें करीब 2,300 करोड़ रुपये का क्रिप्टो करेंसी स्कैम, 250 करोड़ रुपये का छात्रवृत्ति घोटाला, ऊना और कांगड़ा में सक्रिय खनन माफिया से जुड़े लेनदेन, केसीसी बैंक ओटीएस मामला, ड्रग कंट्रोलर केस और लगभग 2,100 करोड़ रुपये का इंडियन टेक्नोमैक घोटाला शामिल हैं।CISF की तैनाती से ईडी अधिकारियों को संपत्तियों को अटैच करने और भौतिक कब्जे की कार्रवाई में बेहतर सुरक्षा सहायता मिलेगी। बताया जा रहा है कि कुछ मामलों की जांच अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और जल्द ही संपत्तियों पर कब्जा लेने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।स्थानीय विरोध, राजनीतिक दबाव या किसी तरह की बाधा से बचने के लिए ही ईडी को यह विशेष सुरक्षा दस्ता उपलब्ध करवाया गया है। CISF की मौजूदगी से अब ईडी की टीमें बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के औचक छापेमारी और जांच प्रक्रिया को अंजाम दे सकेंगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल की फार्मा इंडस्ट्री पर बड़ा संकट: 500 दवा कंपनियों पर ताले का खतरा, 50 हजार लोगों के बेरोजगार होने की आशंका

शिमला 1 जनवरी (दैनिक खबरनामा)केंद्र सरकार के हालिया फैसलों के चलते हिमाचल…
Share to :

हिमाचल 56वें राज्यत्व दिवस की दहलीज पर ऐतिहासिक प्रागपुर बनेगा राज्यस्तरीय जश्न का गवाह

हिमाचल प्रदेश 20 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश के लिए 25…
Share to :

खाली जमीन पर पौधे लगाइए, वन विभाग देगा प्रोत्साहन राशि हिम एवरग्रीन प्रोजेक्ट योजना शुरू

हिमाचल प्रदेश 15 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश में बढ़ते वायु प्रदूषण…
Share to :

एक्सप्रेस-वे पर बिना वैध दस्तावेज सफर पड़ा महंगा, टोल प्लाजा से कटेगा सीधे ई-चालान

हिमाचल प्रदेश 20 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनाम ) हिमाचल प्रदेश अब…
Share to :