शिमला 1 जनवरी (दैनिक खबरनामा)केंद्र सरकार के हालिया फैसलों के चलते हिमाचल प्रदेश की फार्मा इंडस्ट्री गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है। प्रदेश में संचालित लगभग 500 दवा कंपनियों के बंद होने की आशंका जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो सीधे तौर पर करीब 50 हजार लोगों का रोजगार प्रभावित होगा। इसके साथ ही जुकाम-बुखार से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों तक की दवाओं की उपलब्धता पर भी असर पड़ने की संभावना है।हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख फार्मास्यूटिकल हब में शामिल है बद्दी,बरोटीवाला, नालागढ़, पांवटा साहिब और ऊना जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में सैकड़ों दवा कंपनियां संचालित हैं, जो देशभर को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराती हैं। उद्योग संगठनों का कहना है कि नए नियमों और नीतिगत बदलावों के चलते छोटे और मझोले फार्मा यूनिट्स के लिए उत्पादन जारी रखना मुश्किल हो गया है।
सवाल-जवाब में समझिए पूरा मामलासवाल: हिमाचल की फार्मा इंडस्ट्री पर संकट क्यों आया? जवाब केंद्र सरकार द्वारा दवा निर्माण से जुड़े नियमों में सख्ती, लाइसेंस नवीनीकरण की जटिल प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों में अचानक बदलाव और उत्पादन लागत में बढ़ोतरी इसके प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। छोटे उद्योग इन शर्तों को पूरा करने में खुद को असमर्थ महसूस कर रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :

मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका

दैनिक खबरनामा। मंडी 31 मई : मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों…
Share to :

कुल्लू में सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, राजमार्ग पर सुरक्षित उतारा गया पैराग्लाइडर

दैनिक खबरनामा। कुल्लू, 31 मई:  पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू घाटी में शनिवार को…
Share to :

एंट्री टैक्स बढ़ोतरी पर हिमाचल में बवाल, 52 प्रवेश द्वारों पर प्रदर्शन; मनाली हाईवे पर हजारों वाहन फंसे

दैनिक खबरनामा | बिलासपुर, 1 जून : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव…
Share to :