पंजाब 19 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली पुलिस ने फेज-11 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप 14-15 फरवरी की दरमियानी रात हुए युवक गुरसेव सिंह की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मीडिया को जानकारी देते हुए एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि घटना उस समय हुई जब गुरसेव सिंह ने मंदिर के पास 15-20 अज्ञात युवकों को मोटरसाइकिल से रेस लगाने से रोका। इसी दौरान एक युवक ने अपने पास से धारदार हथियार (किरच) निकालकर जान से मारने की नीयत से गुरसेव सिंह पर हमला कर दिया और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।इस संबंध में थाना फेज-11 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 118(1), 77, 190 और 191(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिगों को होशियारपुर स्थित बाल सुधार गृह (ऑब्जर्वेशन होम) भेज दिया गया है। अन्य गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाम सुंदर ठाकुर, तेजबीर, गौरव, राकेश कुमार, आदर्श उर्फ बिल्ला, सोमवीर, जतिंदर सिंह, मोहित, दिनेश और अभिमन्यु उर्फ अभि के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले में कुल 18 आरोपी नामजद हैं, जिनमें से 12 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर, एक मोटरसाइकिल बुलेट और वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर 20 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान उनसे गहन पूछताछ की जाएगी।इस अवसर पर डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल्ल और थाना फेज-11 के एसएचओ योगेश कुमार भी उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

राघव चड्ढा ने AAP छोड़ी, BJP जॉइन करने के बाद बोले पार्टी में ‘टॉक्सिक माहौल’ करप्ट लोगों का कब्जा

दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा देकर…
Share to :

एस.ए.एस. नगर में बुज़ुर्गों के लिए ब्लॉक स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत, डेराबस्सी में पहला कैंप 11 फरवरी को

पंजाब 9 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में ज़िला सामाजिक…
Share to :

मोहाली में 55 लाख की लागत से नए कक्षा कक्षों का उद्घाटन, विधायक कुलवंत सिंह बोले—विकास से बौखलाया विपक्ष

दैनिक ख़बरनामा 15 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, मोहाली के विधायक…
Share to :

मजदूर दिवस पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज, सरकार ला सकती है विश्वास प्रस्ताव विपक्ष के निशाने पर AAP

दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 मजदूर दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार…
Share to :