दैनिक खबरनामा। श्रीनगर, 8 जून 2026: कश्मीर घाटी में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों की करीब 4 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियां जब्त कर लीं। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत “नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान” के अंतर्गत की गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस स्टेशन संगम ने गुलाम अहमद डार पुत्र गुलाम मोहम्मद डार की लगभग 3 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले की जांच के दौरान की गई। जब्त संपत्तियों में आवासीय मकान, जमीन के कई टुकड़े और व्यावसायिक दुकानें शामिल हैं।

जांच में सामने आया कि ये संपत्तियां कथित तौर पर नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध आय से खरीदी गई थीं। इसके बाद कानून के तहत संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू की गई।

इसी क्रम में पुलिस स्टेशन नौहट्टा ने मोहम्मद शफी शेख पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद सुब्हान शेख की करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की आवासीय संपत्ति भी जब्त की। यह कार्रवाई भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले के संबंध में की गई। पुलिस ने इस संपत्ति को नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्ति के रूप में चिन्हित किया है।

पुलिस का कहना है कि इन संपत्तियों को जब्त करने का उद्देश्य नशा तस्करी के आर्थिक नेटवर्क को कमजोर करना और अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों के हस्तांतरण या बिक्री को रोकना है।

श्रीनगर पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों और उनके अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही नागरिकों से नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सहयोग करने और नशा मुक्त कश्मीर के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जम्मू-श्रीनगर के लिए तीसरी वंदे भारत, नवरात्र में शुरू होने की संभावना, जानें रूट, समय और संभावित किराया

दैनिक खबरनामा। जम्मू, 21 अगस्त:  जम्मू-कश्मीर आने-जाने वाले यात्रियों को जल्द एक…
Share to :

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :