दैनिक खबरनामा

22 ,जुलाई मुंबई : घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती दर्ज की गई। तेजी के इस दौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया, जबकि चांदी की कीमत 2.23 लाख रुपए प्रति किलो से ऊपर पहुंच गई।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजए) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोना 883 रुपए यानी 0.61 प्रतिशत महंगा होकर 1,43,137 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले इसका भाव 1,42,254 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,30,305 रुपए से बढ़कर 1,31,113 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

इसी तरह 18 कैरेट सोने का भाव भी बढ़कर 1,07,353 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि एक दिन पहले यह 1,06,691 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सोने के साथ-साथ चांदी में भी उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली। चांदी का भाव 3,629 रुपए यानी 1.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,23,204 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। इससे पहले इसकी कीमत 2,19,575 रुपए प्रति किलो थी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी दोनों कीमती धातुओं में मजबूती का रुख बना रहा। समाचार लिखे जाने तक 5 अगस्त, 2026 डिलीवरी वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट में 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ भाव 1,42,550 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 4 सितंबर, 2026 डिलीवरी वाली चांदी 2.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,23,057 रुपए पर कारोबार कर रही थी।

वैश्विक बाजारों में भी सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। कॉमेक्स पर सोना 1.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,064 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.54 प्रतिशत बढ़कर 59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण निवेशकों का रुझान एक बार फिर सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों को समर्थन मिला है। उनका अनुमान है कि आने वाले समय में सोने का भाव 1,41,000 रुपए से 1,45,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के दायरे में रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

भारत की चिप क्रांति को मिली रफ्तार: घरेलू सेमीकंडक्टर कंपनियां उत्पादन के करीब, वैश्विक सप्लाई चेन बनी चुनौती

दैनिक खबरनामा | बेंगलुरु, 1 जून : भारत का सेमीकंडक्टर उद्योग अब…

सोना 3,000 और चांदी 13,000 रुपये से ज्यादा फिसली, रिकॉर्ड ऊंचाई से भारी गिरावट

दैनिक खबरनामा | 23 अक्टूबर | मुंबई। सोने और चांदी की कीमतों…

Forex Reserve में बड़ी गिरावट: RBI Intervention से India’s Foreign Exchange Stock 681 Billion Dollar पर आया

दैनिक खबरनामा नई दिल्ली, 30 मई : भारत के विदेशी मुद्रा भंडार…

शेयर बाजार में बड़े धमाके की तैयारी! 23,800 के पार मिला ब्रेकआउट तो दौड़ सकता है निफ्टी, निवेशकों की नजरें जून की चाल पर

दैनिक खबरनामा | मुंबई, 1 जून : भारतीय शेयर बाजार जून के पहले…