दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 चंडीगढ़ पंजाब पुलिस के सस्पेंड डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शहरों में एक साथ छापेमारी की। चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में कुल 11 ठिकानों पर की गई इस रेड के दौरान करीब 1.4 करोड़ रुपए जब्त या फ्रीज किए गए हैं। इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी ईडी के हाथ लगे हैं।जानकारी के मुताबिक, ये छापेमारी भुल्लर, उनके करीबी सहयोगियों, प्रॉपर्टी डीलरों और संदिग्ध बेनामी व्यक्तियों से जुड़े ठिकानों पर की गई। जांच एजेंसी अब इन सभी के बीच वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों के नेटवर्क को खंगाल रही है।यह पूरी कार्रवाई सीबीआई और एंटी करप्शन ब्यूरो, चंडीगढ़ की एफआईआर के आधार पर शुरू की गई है। यह एफआईआर स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्ता की शिकायत पर दर्ज हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि तत्कालीन डीआईजी भुल्लर ने अपने बिचौलिए के जरिए थाना सरहिंद में दर्ज एक केस को खत्म कराने के बदले रिश्वत मांगी थी। साथ ही भुल्लर पर आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला भी दर्ज है।ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि कई प्रॉपर्टी डीलरों और उनसे जुड़े लोगों के बैंक खातों में भारी नकद लेन-देन हुआ, जिसका उनकी आय से कोई मेल नहीं मिला। एजेंसी को शक है कि काले धन को अलग-अलग खातों के जरिए घुमाकर बेनामी खातों में डाला गया और बाद में इन्हीं पैसों से संपत्तियां खरीदी गईं।छापेमारी के दौरान चंडीगढ़, लुधियाना, कपूरथला, मोहाली और जीरकपुर में स्थित रिहायशी और कृषि संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। ईडी अब इस पूरे नेटवर्क में शामिल प्रॉपर्टी डीलरों, बिचौलियों और संभावित सरकारी अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रही है।जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :