दैनिक खबरनामा 4 मई 2026 शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब वे सीधे पुलिस अधिकारियों को भी धमकी देने लगे हैं। ताजा मामला गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा है, जहां एक गुर्गे ने न सिर्फ एक कारोबारी से ₹2 करोड़ की रंगदारी मांगी, बल्कि शिकायत करने पर पुलिस अफसर को भी धमका डाला।सूत्रों के मुताबिक, जब पुलिस अधिकारी ने आरोपी को फोन किया तो उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए खुलेआम धमकियां दीं। वॉयस रिकॉर्डिंग में आरोपी कहता सुनाई दे रहा है कि कारोबारी “100 प्रतिशत मरेगा” और जरूरत पड़ी तो “घर पर डिलीवरी” भी कर दी जाएगी। रिकॉर्डिंग में पुलिस अधिकारी की आवाज नहीं है, लेकिन यह ऑडियो कारोबारी को भेजा गया था।
जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को सेक्टर-20 के एक इमिग्रेशन कारोबारी से पहले ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹2 करोड़ कर दिया गया। गैंग ने 24 घंटे के भीतर संपर्क न करने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने और घर पर शूटर भेजने की धमकी दी थी।मामले में 28 अप्रैल को सेक्टर-39 थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इससे पहले 27 अप्रैल को अंबाला एसटीएफ ने गैंग से जुड़े दो शूटर भूपेंद्र सिंह उर्फ गुज्जर (थापा) और नितिन उर्फ जट्टा को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्हें चंडीगढ़ में एक कारोबारी को निशाना बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी।यह पहली बार नहीं है जब अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी हो। इससे पहले भी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ द्वारा पुलिस अधिकारियों को धमकियां दी जा चुकी हैं। पुलिस अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है और गैंग नेटवर्क को तोड़ने के प्रयास जारी हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में खड़े-खड़े सोता मिला शख्स, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के धनास बैरियर स्थित लेबर चौक…
Share to :

पंजाब के सरकारी अस्पतालों में इलाज से पहले ABHA ऐप रजिस्ट्रेशन जरूरी, घर बैठे मिलेगा टोकन, लंबी कतारों से राहत

चंडीगढ़ 10 जनवरी (जगदीश कुमार)पंजाब में सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले…
Share to :

चंडीगढ़ को मिलीं 25 नई ई-बसें, अब हर 10 मिनट में मिलेगी बस सेवा

चंडीगढ़ 14 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ को केंद्र सरकार की ‘पीएम…
Share to :

पंजाब पुलिस में 3298 पदों पर भर्ती, 10 मार्च से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

पंजाब 6 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़: पंजाब पुलिस विभाग ने…
Share to :