छत्तीसगढ़ 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) छत्तीसगढ़
महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण और उनके उल्लेखनीय योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से रायपुर में ‘स्ट्रांग वुमन क्लब’ द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 3 फरवरी को वृंदावन हॉल, रायपुर में आयोजित होगा।समारोह के दौरान समाज, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना और उनके कार्यों को समाज के सामने प्रेरणास्रोत के रूप में प्रस्तुत करना है।इस विशेष अवसर पर रायपुर शहर की महापौर मीनल चौबे मुख्य अतिथि (वीआईपी गेस्ट) के रूप में उपस्थित रहेंगी। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।कार्यक्रम में शहर की कई गणमान्य महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संस्थाओं से जुड़ी महिलाएं भी शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति बरकरार, मदुरै हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

मदुरै 6 जनवरी( दैनिक खबरनामा )मदुरै उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु के मदुरै…

स्टेज पर चढ़े फैन पर बोलीं सिंगर सुनंदा शर्मा मैंने माफ किया, प्यार सही तरीके से जताएं”

दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 गाजियाबाद के आरकेजीआईटी (RKGIT) कॉलेज में 3…

अब अपनी भाषा में मिलेगी सरकारी सेवाओं की जानकारी, नीति आयोग और ‘भाषिणी’ ने मिलाया हाथ

दैनिक खबरनामा | 13 अगस्त | नई दिल्ली: केंद्र सरकार सार्वजनिक सेवाओं…

‘फर्जी फांसी घर’ उद्घाटन मामला अरविंद केजरीवाल समेत अन्य पर कार्रवाई की सिफारिश

दिल्ली7 जनवरी( दैनिक खबरनामा)दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने विधानसभा परिसर में…