दैनिक ख़बरनामा 10 मई 2026 चंडीगढ़ ट्राइसिटी के फूड लवर्स के लिए एक अनोखी और पहली बार पेश की गई पहल के तहत अब भारतीय भोजन भी ड्राइव-थ्रू फॉर्मेट में उपलब्ध होगा। चंडी हॉस्पिटैलिटी ने मोहाली के एयरपोर्ट रोड स्थित जी ब्लॉक में ट्राइसिटी के पहले इंडियन कुज़ीन ड्राइव-थ्रू की आधिकारिक शुरुआत कर दी है।चंडी हॉस्पिटैलिटी के सीईओ और ओनर सोनू चंडी ने बताया कि उनका हॉस्पिटैलिटी ग्रुप पिछले 19 वर्षों से अमेरिका के कैलिफोर्निया में 15 रेस्टोरेंट सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है और अब भारत में आधुनिक व इनोवेटिव डाइनिंग कॉन्सेप्ट्स के साथ विस्तार कर रहा है।इसी विस्तार योजना के तहत कंपनी ने “करीलेन किचन” के साथ अपने नए रेस्टोरेंट “करी एंड हॉप्स ब्रूइंग कंपनी” की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों और स्थानीय लोगों को सफर के दौरान तेज, सुविधाजनक और प्रामाणिक भारतीय भोजन उपलब्ध कराना है। अब तक ड्राइव-थ्रू सुविधा मुख्य रूप से बर्गर, पिज्जा और अन्य फास्ट फूड तक सीमित थी, लेकिन यह नया कॉन्सेप्ट भारतीय खाने को भी उसी सुविधा के साथ जोड़ता है।सोनू चंडी ने कहा कि भारतीय भोजन हमेशा लोगों की पहली पसंद रहा है, लेकिन यात्रा के दौरान इंडियन फूड ड्राइव-थ्रू का विकल्प नहीं होने से लोगों को सीमित विकल्पों से काम चलाना पड़ता था। यह नया मॉडल स्वाद, सुविधा और तेज सेवा का अनोखा मिश्रण लेकर आया है।कुलिनरी अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने द ओबेरॉय होटल्स से जुड़े रहे शेफ आदित ग्रोवर को कुलिनरी कंसल्टेंट के रूप में शामिल किया है। वहीं, किचन संचालन की जिम्मेदारी एग्जीक्यूटिव शेफ हीरा संभालेंगे, जिन्हें मल्टी-कुज़ीन ऑपरेशंस का लंबा अनुभव है।सोनू चंडी ने बताया कि आने वाले समय में चंडी हॉस्पिटैलिटी भारत के कई शहरों में विस्तार की योजना पर काम कर रही है। कंपनी का लक्ष्य भारतीय स्वाद और आधुनिक हॉस्पिटैलिटी कॉन्सेप्ट्स को जोड़ते हुए क्विक-सर्विस डाइनिंग सेक्टर को नई पहचान देना है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :