दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 23 जुलाई:  नशे के खिलाफ माहौल बनाने और युवाओं को मैदान की ओर मोड़ने के लिए चंडीगढ़ में एक बड़ा जनअभियान शुरू किया गया है। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने वीरवार को लोकभवन पंजाब में “खेल का उपहार, नशे पर प्रहार” मुहिम का औपचारिक शुभारंभ किया।

यह अभियान कर्तव्यनिष्ठ और नशा मुक्ति चेतना संघ के संयुक्त प्रयास से चलाया जाएगा और लगातार दो महीने तक जारी रहेगा।

अभियान का मुख्य मकसद समाज के हर वर्ग को साथ लाकर उन प्रतिभाशाली बच्चों तक खेल का सामान पहुंचाना है जो आर्थिक तंगी के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे। इसके तहत उद्योग जगत, व्यापारी, चिकित्सक, शिक्षक, खिलाड़ी, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं और आम लोग से सहयोग मांगा जाएगा।

एकत्र किए जाने वाले सामान में क्रिकेट बैट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी स्टिक, बैडमिंटन रैकेट, खेल किट, जूते और अन्य जरूरी उपकरण शामिल हैं। इन्हें जरूरतमंद बच्चों में बांटा जाएगा। अभियान के पहले चरण में 10 हजार लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

आयोजकों के अनुसार यह पहल सिर्फ चंडीगढ़ तक सीमित नहीं रहेगी। पंजाब में भी नशा मुक्ति चेतना संघ के सहयोग से इसे बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के दूरदराज और सीमावर्ती गांवों तक भी खेल सामग्री भेजी जाएगी, ताकि संसाधनों की कमी किसी बच्चे की प्रतिभा आड़े न आए।

मुहिम के संयोजक संजीव राणा ने कहा कि यह केवल उपकरण बांटने का कार्यक्रम नहीं है। इसका असल उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें खेल, अनुशासन और देश सेवा की राह पर आगे बढ़ाना है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :