नई दिल्ली 20 जनवरी (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली।गणतंत्र दिवस समारोह 2026 की तैयारियां राजधानी दिल्ली में जोरों पर हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कर्तव्य पथ पर संस्कृति मंत्रालय की प्रमुख इकाइयों—संगीत नाटक अकादमी तथा उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला—द्वारा की जा रही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अभ्यास का अवलोकन किया। ये प्रस्तुतियां ‘स्वतंत्रता का मंत्र : वन्दे मातरम्’ थीम पर आधारित हैं, जो देश की आज़ादी, एकता और सांस्कृतिक विविधता का सशक्त संदेश देती हैं।निरीक्षण के दौरान मंत्री शेखावत ने विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों के अभ्यास को करीब से देखा और उनके समर्पण व अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि कलाकारों का उत्साहवर्धन कर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई है। सभी कलाकारों के बीच आपसी समन्वय अद्भुत है और उनकी ऊर्जा असीम दिखाई देती है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन कलाकारों की सामूहिक प्रस्तुति गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी।मंत्री ने यह भी कहा कि इस तरह की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भारत की समृद्ध विरासत, लोक परंपराओं और राष्ट्रीय एकता को वैश्विक मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका कठिन परिश्रम और लगन देशवासियों के लिए गर्व का विषय बनेगा।गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुत की जाने वाली सांस्कृतिक झांकियां और कार्यक्रम भारत की बहुरंगी संस्कृति की पहचान होते हैं। ‘स्वतंत्रता का मंत्र : वन्दे मातरम्’ थीम के अंतर्गत तैयार हो रही ये प्रस्तुतियां देशभक्ति, सांस्कृतिक समरसता और भारतीय कला की जीवंतता को दर्शाने का सशक्त माध्यम बनेंगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

लालगढ़ जाटान में नववर्ष पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश

लालगढ़ 1 जनवरी (दैनिक खबरनामा)जाटान में नववर्ष के शुभ अवसर पर एक…
Share to :

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव तिहाड़ जेल में सरेंडर, भावुक बयान ने किया हैरान

महाराष्ट्र 10 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) महाराष्ट्र के बॉलीवुड के मशहूर…
Share to :

ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत ने रूस से बढ़ाई तेल खरीद, US टैरिफ साफ होने के बाद ही होगा व्यापार समझौता

दैनिक खबरनामा 17 मार्च 2026 ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव…
Share to :

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

राजस्थान 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर…
Share to :