उत्तर प्रदेश 16 जनवरी(दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश कासगंज।सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव हरनाथपुर नगला मोती में शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। संपत्ति कुर्क करने के बाद मौके पर विधिवत सूचना बोर्ड भी लगाया गया।यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान और नायब तहसीलदार गरिमा सिंह की उपस्थिति में की गई। अभियान में ढोलना थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा, सोरों कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र, राजस्व निरीक्षक नेम सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक हरविलास तथा क्षेत्रीय लेखपाल अभिषेक माथुर मौजूद रहे।सीओ आंचल चौहान ने बताया कि वर्ष 2025 में वीरेश पुत्र सत्यवीर, निवासी नगला मोती हरनाथपुर (सोरों) के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। आरोपी द्वारा अवैध गतिविधियों से अर्जित धनराशि से उसकी पत्नी ललिता देवी के नाम पर संपत्ति खरीदी गई थी। जांच के बाद उक्त संपत्ति को अवैध मानते हुए कुर्क कर लिया गया है।प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कतर में हेलीकॉप्टर हादसा 6 की मौत, 1 लापता; समुद्र में तेज़ी से जारी सर्च ऑपरेशन

दैनिक खबरनामा 22 मार्च 2026 कतर के क्षेत्रीय जल में रविवार तड़के…
Share to :

बजट सत्र के 9वें दिन हंगामा, स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष

नई दिल्ली 9 फ़रवरी 2026 (दैनिक खबरनामा )नई दिल्ली। संसद के बजट…
Share to :

पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव, भारत ने ईरान में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच…
Share to :

Rouse Avenue Court ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में CBI चार्जशीट खारिज की, Arvind Kejriwal-Manish Sisodia समेत 23 आरोपी बरी

नई दिल्ली 28 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। दिल्ली की…
Share to :