चंडीगढ़ 23 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़।शुक्रवार तड़के से लगातार हो रही तेज़ बारिश ने चंडीगढ़ में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया। मूसलाधार वर्षा और तेज़ रफ्तार हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, वहीं मनीमाजरा के गोविंदपुरा इलाके में एक कच्चे मकान की छत गिरने से तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंदपुरा, मनीमाजरा में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक पुराने कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। उस समय घर के अंदर तीन बच्चे — सनी (14), गौरव (10) और राहुल (12) मौजूद थे। हादसे में तीनों बच्चे मलबे में दबकर घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल मनीमाजरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया,जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय बच्चों के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे।स्थानीय लोगों ने बताया कि रात भर लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की पुरानी और कमजोर छत और भी नमी के कारण ढह गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और बच्चों को मलबे से बाहर निकाला।
तेज़ बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।सेक्टर 15 अंडरब्रिज,औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 26, 32, 43 और 23 के बाजारों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। कई जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल भी काम नहीं कर पाए, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई।तेज़ हवाओं के कारण विभिन्न इलाकों में पेड़ उखड़कर सड़कों और वाहनों पर गिर गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर निगम और प्रशासन की टीमें जल निकासी और अवरोध हटाने के कार्य में जुटी रहीं।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और पुराने व जर्जर मकानों से दूरी बनाए रखें। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में बारिश का असर बना रह सकता है, ऐसे में सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

Supreme Court of India कॉलेजियम की सिफारिश Justice Lisa Gill होंगी Andhra Pradesh High Court की नई चीफ जस्टिस

चंडीगढ़ 27 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट…
Share to :

पंजाब बम धमाकों पर बोले गवर्नर कटारिया दोषारोपण से नहीं मिलेगा समाधान”

दैनिक खबरनामा 7 मई 2026 चंडीगढ़ पंजाब में हाल ही में हुए…
Share to :

चंडीगढ़ BJP दफ्तर पर हमला PAK मेड ग्रेनेड से ब्लास्ट, CCTV में 2 संदिग्ध कैद

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी मुख्यालय…
Share to :

चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र को बड़ा तोहफा FAR दोगुना करने की सिफारिश, फेज-3 में 4 मंज़िला निर्माण का रास्ता साफ

चंडीगढ़ 23 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के औद्योगिक सेक्टर के लिए…
Share to :