वड़िंग बोले- आप सरकार के कार्यकाल में छह बार पेपर लीक, मुख्यमंत्री पांच लाख प्रभावित विद्यार्थियों से मांगें माफी
कहा- संबंधित मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए देना होगा इस्तीफा

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली/चंडीगढ़, 27 जुलाई : पंजाब में कथित पेपर लीक मामलों और सफाई कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में सोमवार को पंजाब से कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर पेपर लीक के मामलों को लेकर “झूठ बोलने” का आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में अब तक छह पेपर लीक हो चुके हैं।

प्रदर्शन में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, डॉ. अमर सिंह, गुरजीत सिंह औजला, शेर सिंह घुबाया समेत अन्य कांग्रेस सांसद शामिल हुए। सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर पंजाब में पेपर लीक से प्रभावित विद्यार्थियों को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान यह दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार के कार्यकाल में कोई भी पेपर लीक नहीं हुआ, जबकि पिछले साढ़े चार वर्षों में छह पेपर लीक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यदि पेपर लीक नहीं हुए, तो इन मामलों में एफआईआर दर्ज क्यों की गईं?

वड़िंग ने कहा कि इन घटनाओं से करीब पांच लाख विद्यार्थी और सरकारी नौकरियों के अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस मुद्दे को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस प्रभावित युवाओं को न्याय दिलाने के लिए अपना आंदोलन जारी रखेगी।

कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से पेपर लीक मामलों और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस की कथित बर्बरता के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। वड़िंग ने कहा कि सरकार को इस मामले में जवाबदेही तय करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री संबंधित मंत्री को तत्काल बर्खास्त करें या मंत्री नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए स्वयं इस्तीफा दें। वड़िंग ने दोहराया कि कांग्रेस इस मुद्दे को तब तक उठाती रहेगी, जब तक प्रभावित विद्यार्थियों को न्याय नहीं मिल जाता और दोषियों को सजा नहीं दी जाती।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका

दैनिक खबरनामा। मंडी 31 मई : मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :