दैनिक खबरनामा । चंडीगढ़, 27 जुलाई: सोमवार को सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय में मेयर सौरभ जोशी का जनता दरबार लगा। करीब 5 घंटे तक चले इस कार्यक्रम में शहर भर से आए लगभग 600 लोगों ने अपनी समस्याएं मेयर के सामने रखीं। मेयर ने बीच में लंच ब्रेक भी नहीं लिया और अंत तक हर फरियादी की बात सुनी।

जनता दरबार में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त-3 बलबीर राज सिंह सहित निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। भीड़ अधिक होने के कारण मेयर कार्यालय और आसपास के गलियारों में पूरे समय लोगों का आना-जाना लगा रहा।

इस दरबार में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, गांवों की कमेटियां, व्यापारी संगठन, सामाजिक संस्थाएं, रेहड़ी-फड़ी विक्रेता और विभिन्न सेक्टरों के निवासी शामिल हुए। सभी ने अपने इलाकों से संबंधित मांग पत्र सौंपे और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी दिक्कतें गिनाईं।

आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने नियमित सफाई, गीले-सूखे कचरे का समय पर उठाव, अंदरूनी सड़कों की मरम्मत, खराब स्ट्रीट लाइट बदलने, पार्क और कम्युनिटी सेंटरों के रखरखाव और रुके हुए विकास कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की। एमडब्ल्यूए ने बाजारों में बुनियादी सुविधाएं, पार्किंग की दिक्कत, साफ-सफाई और सार्वजनिक सुविधाओं का मुद्दा उठाया। गांवों के प्रतिनिधियों ने भी सफाई, सीवर, सड़कें, कचरा उठान और स्ट्रीट लाइट की समस्या सामने रखी।

मौके पर निपटाईं शिकायतें, बाकी के लिए समयसीमा तय

मेयर सौरभ जोशी ने अधिकारियों को कई शिकायतें तुरंत निपटाने के आदेश दिए। जिन मामलों का मौके पर समाधान नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर तय समय में कार्रवाई करने को कहा गया। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे शिकायतकर्ताओं से लगातार संपर्क में रहें और की गई कार्रवाई की जानकारी दें।

मेयर ने कहा कि जनता दरबार निगम और शहरवासियों के बीच सीधा संवाद का सबसे कारगर मंच बन चुका है। इससे समस्याओं का जल्दी हल और प्रशासन में पारदर्शिता दोनों संभव हो रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर जायज शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई होगी और निगम पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ काम करता रहेगा।

उन्होंने लोगों, आरडब्ल्यूए, एमडब्ल्यूए, गांव कमेटियों और सामाजिक संगठनों से स्वच्छता अभियान, कचरा अलग-अलग करने और सार्वजनिक संपत्ति की देखरेख में निगम का साथ देने की अपील की।

जनता दरबार में कई लोगों की शिकायतें तुरंत सुलझने पर लोगों ने इस पहल की तारीफ भी की।

जनता दरबार में उठे अहम मुद्दे

– सेक्टर-15ए वेंडिंग जोन के रेहड़ी-फड़ी वालों को उनके पुराने सर्वे वाले स्थानों पर भेजना

– वेंडिंग जोन का संचालन, धोबी घाट, भूमिगत तंदूर, सेक्टर-22सी शास्त्री मार्केट के पुनर्विकास के दौरान अस्थायी शेड की इजाजत

– घर-घर कचरा संग्रहण को बेहतर करना, साफ-सफाई, सड़कें और गलियों की मरम्मत

– स्ट्रीट लाइट, पार्कों का रखरखाव, पानी की सप्लाई, सीवरेज और बरसाती नालों की सफाई

– अतिक्रमण हटाना, पार्किंग व्यवस्था और बागवानी के काम

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :