चंडीगढ़ 13 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ मौजूदा मौसम परिस्थितियों और लगातार जारी शीतलहर को देखते हुए जिला
शिक्षा कार्यालय, चंडीगढ़ ने यूटी चंडीगढ़ के सभी सरकारी,
सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों एवं स्कूलों की समय-सारिणी से जुड़े आदेश को 17 जनवरी 2026 तक बढ़ा दिया है।जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय 3 जनवरी 2026 और 9 जनवरी 2026 को पहले से जारी निर्देशों की निरंतरता में लिया गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि 3 जनवरी 2026 के आदेश में निर्धारित वही समय-सारिणी और दिशा-निर्देश विस्तारित अवधि के दौरान भी लागू रहेंगे।जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल प्रमुखों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रति सूचना हेतु चंडीगढ़ प्रशासन के स्कूल शिक्षा निदेशक कार्यालय को भी भेज दी गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एनडीए से पास-आउट हुए पंजाब के पांच होनहार कैडेट, अगले वर्ष बनेंगे सेना के अधिकारी

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की एक और बड़ी उपलब्धि,…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :

पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा के मेधावी विद्यार्थियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित, विद्यालय के विकास के लिए 6 करोड़ रुपये की सहायता का ऐलान

दैनिक खबरनामा । चंडीगढ़, 30 मई: पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के…
Share to :