दैनिक खबरनामा 24 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में गर्मी ने अब तेज रूप ले लिया है। शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के करीब है। बढ़ते तापमान के कारण लोगों को दिन के समय बाहर निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन इससे तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आएगी। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बादलों के बावजूद उमस और गर्मी का असर लोगों को परेशान करता रहेगा।विशेषज्ञों के मुताबिक, वर्ष 2026 में तापमान सामान्य 35-36 डिग्री सेल्सियस से 4 से 5 डिग्री अधिक चल रहा है। पिछले दस वर्षों के आंकड़ों में 2022 और 2025 सबसे अधिक गर्म साल रहे हैं। जलवायु विश्लेषण में यह भी सामने आया है कि पिछले 16 वर्षों में शहर के क्लाइमेट स्कोर में 21.7 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो बढ़ते तापमान और बदलते मौसम का संकेत है।वहीँ पर सेहत पर असर बढ़ा मोहाली के सिविल अस्पताल में गर्मी का असर साफ दिखने लगा है। त्वचा रोगों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है और रोजाना 100 से अधिक लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार सनबर्न, खुजली, रैशेज और एलर्जी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर में बाहर निकलने से बचें, सिर ढककर रखें और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, ताकि गर्मी के दुष्प्रभाव से बचा जा सके।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026