चंडीगढ़ 11 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) के लोक प्रशासन विभाग की पीएचडी रिसर्च स्कॉलर दीक्षा मक्कड़ ने UGC NET परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर विश्वविद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। दीक्षा मूल रूप से अंबाला की रहने वाली हैं और उन्होंने यह सफलता कड़ी मेहनत व लगातार प्रयासों के दम पर प्राप्त की है।दीक्षा ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से UGC NET की तैयारी कर रही थीं। इस दौरान उन्हें कई बार असफलता का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपने लक्ष्य को और अधिक मजबूती से तय किया। दीक्षा को यह बड़ी उपलब्धि पांचवीं कोशिश में मिली।उन्होंने कहा कि चार बार सफलता न मिलने के बाद भी उन्होंने खुद पर भरोसा बनाए रखा और अपनी रणनीति को बेहतर किया। दीक्षा के अनुसार धैर्य, अनुशासन और निरंतर अभ्यास किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।दीक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सफर आसान नहीं था, लेकिन परिवार ने हर परिस्थिति में उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।दीक्षा ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि लक्ष्य हमेशा स्पष्ट होना चाहिए और कठिनाइयों के समय भी प्रयास नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेहनत और आत्मविश्वास से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026