चंडीगढ़ 6 जनवरी( जगदीश कुमार)में बैंक खातों में लंबे समय तक निष्क्रिय पड़ी राशि के कारण सैकड़ों जमाकर्ताओं को नुकसान उठाना पड़ा है। शहर के 573 बैंक खाताधारकों की करीब ₹12 करोड़ की जमा राशि निर्धारित अवधि तक दावा न किए जाने या खाते निष्क्रिय रहने के कारण भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) को स्थानांतरित कर दी गई है।यह जानकारी एस.के. सिंघल, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM), चंडीगढ़ ने साझा की। उन्होंने बताया कि यह ट्रांसफर RBI के दिशानिर्देशों के तहत किया गया है। नियमों के अनुसार, यदि कोई बैंक खाता 10 वर्षों तक निष्क्रिय रहता है या जमा राशि पर तय समय के भीतर दावा नहीं किया जाता, तो वह रकम डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड (DEAF) में स्थानांतरित कर दी जाती है।लगातार दस वर्षों की निष्क्रियता और जागरूकता की कमी के कारण चंडीगढ़ के इन सैकड़ों खाताधारकों की जमा राशि RBI के पास चली गई। हालांकि, खाताधारक आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित बैंक से संपर्क कर अपनी राशि वापस पाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं, लेकिन इसमें समय और औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं।बैंक अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने खातों को नियमित रूप से संचालित रखें और समय-समय पर जमा राशि की स्थिति की जांच करते रहें, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ सेशन कोर्ट का बड़ा फैसला सिर्फ शक के आधार पर सजा नहीं, स्नेचिंग केस में आरोपी सागर बरी

चंडीगढ़ 6 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ की सेशन कोर्ट ने सेक्टर-49 में हुई…
Share to :

चंडीगढ़ में CM हाउस का घेराव, SOI का प्रदर्शन CM मान के बयान पर बढ़ा विवाद, सुखबीर बादल ने बुलाई अहम बैठक

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में आज Student Organisation…
Share to :

शास्त्री मार्केट बनेगा आधुनिक शॉपिंग हब 8 करोड़ रुपये की लागत से होगा कायाकल्प, स्मार्ट पार्किंग और CCTV से होगी लैस

चंडीगढ़ 20 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ के सबसे पुराने और व्यस्त बाजारों में…
Share to :

Chandigarh Housing Board के 42 हजार परिवारों को राहत नीड बेस्ड चेंज पॉलिसी फिर लागू

चंडीगढ़ 27 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ होली से पहले चंडीगढ़ में…
Share to :