दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 अब जमीन के नीचे क्या छिपा है गैस पाइपलाइन, बिजली के तार या अन्य ढांचा—इसका पता लगाने के लिए न तो खुदाई करनी पड़ेगी और न ही ज्यादा इंसानी मेहनत। आईआईटी मंडी ने एक ऐसा एनसीएम (नॉन-कॉन्टैक्टिंग) सिस्टम विकसित किया है, जो बिना जमीन खोदे ही अंदर मौजूद संरचनाओं की सटीक जानकारी दे सकता है।इस तकनीक का दुबई में सफल परीक्षण किया जा चुका है, जहां गैस पाइपलाइन की जांच के लिए इसका इस्तेमाल हुआ और सकारात्मक परिणाम सामने आए। मौजूदा समय में जमीन के नीचे की जांच में इंसानी हस्तक्षेप जरूरी होता है और एक दिन में अधिकतम 5 किलोमीटर तक ही सर्वे हो पाता है, लेकिन इस नए सिस्टम के जरिए 15 से 20 किलोमीटर तक सर्वे संभव है।यह डिवाइस लगातार आठ घंटे तक काम कर सकती है और इसे एक ही स्थान पर बैठकर संचालित किया जा सकता है। खास बात यह है कि यह जमीन के नीचे करीब साढ़े तीन मीटर तक की गहराई में मौजूद पाइपलाइन या अन्य ढांचों की सटीक जानकारी दे सकती है।इस प्रोजेक्ट पर डॉ. नरेन, डॉ. अमित शुक्ला और उनकी टीम ने काम किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक आने वाले समय में भारत की बड़ी कंपनियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।इसके अलावा, यह डिवाइस आम लोगों के लिए भी फायदेमंद है। जो लोग नया घर बनाने की योजना बना रहे हैं, वे पहले ही यह जान सकेंगे कि जमीन के नीचे कोई पाइपलाइन या बिजली के तार तो नहीं हैं, जिससे खुदाई से पहले सही फैसला लिया जा सकेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव, भारत ने ईरान में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच…
Share to :

बगीचा नंबर 38 पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रशासनिक कार्रवाई पर लगा स्टे

मध्य प्रदेश 9 जनवरी(दैनिक खबरना ) मध्य प्रदेश नीमच जिले के बगीचा…
Share to :

लोकसभा में अनुशासन पर सख्त हुए ओम बिरला बातचीत कर रहे सांसदों को लगाई फटकार, बोले – सदन की गरिमा बनाए रखें

नई दिल्ली 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष…
Share to :

पंजाब की विरासत को सहेजने की ऐतिहासिक पहल बोडल गांव में बनेगा डॉ. एम.एस. रंधावा स्मारक संग्रहालय

पंजाब 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के प्रख्यात विचारक, प्रशासक और…
Share to :