दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग (जालंधर) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI समर्थित जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए फिरोजपुर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इस नेटवर्क का सरगना है।प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी और उसके साथी पंजाब के विभिन्न इलाकों में सोलर ऊर्जा से चलने वाले कैमरे लगा रहे थे। इन कैमरों के जरिए संवेदनशील स्थानों, खासकर सेना और सुरक्षा प्रतिष्ठानों के आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद कैमरों में सिम आधारित कनेक्टिविटी लगी थी, जिसके माध्यम से वीडियो सीधे मोबाइल नेटवर्क के जरिए पाकिस्तान में बैठे संचालकों तक भेजे जा रहे थे। जांच के दौरान कपूरथला से चीन निर्मित सोलर कैमरा उपकरण भी बरामद किए गए हैं।इस मामले में राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ, अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और यह भी जांच की जा रही है कि अब तक कितनी संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान तक पहुंचाई गईं।पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि राज्य विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।सुरक्षा एजेंसियां इस कार्रवाई को बेहद महत्वपूर्ण मान रही हैं, क्योंकि इससे सीमावर्ती राज्य पंजाब में संवेदनशील सूचनाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026