दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रोड विंग में कार्यरत एक चौकीदार की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया। मृतक की पहचान 31 वर्षीय कृष्णा पांडे के रूप में हुई है, जो विकास नगर का निवासी था और स्टोर पर चौकीदारी करता था।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने बेल्ट से गला दबाकर उसकी हत्या की। उसका शव चंडीगढ़ हाईवे किनारे कलाग्राम के सामने बिट्टा पेट्रोल पंप के पास एक सुनसान स्थान पर मिला। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया हो। शव अर्धनग्न अवस्था में था और पैंट नीचे खिसकी हुई थी।घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह ड्यूटी पर पहुंचे कर्मचारियों और सुपरवाइजर सोहन सिंह ने चौकीदार को स्टोर पर नहीं पाया। घर पर संपर्क करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला और मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद आसपास तलाश की गई, जहां कुछ दूरी पर पाइप के पास उसका शव बरामद हुआ।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट विजय कुमार और मनीमाजरा थाना प्रभारी ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :