राजस्थान 20 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान की राजधानी जयपुर जिले के जमवा रामगढ़ तहसील स्थित बुज ग्राम में 19 जनवरी से नव दिवसीय 108 कुंडात्मक श्री रूद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन ग्रामवासियों और दानदाताओं के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जो 27 जनवरी तक चलेगा।यह पावन महायज्ञ बुज ग्राम में स्थित भर्तृहरि एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न होगा।आयोजन श्री श्री 108 दानिश्वर दास जी महाराज, अयोध्या धाम के सानिध्य में किया जा रहा है,जिससे कार्यक्रम को विशेष धार्मिक गरिमा प्राप्त होगी।यज्ञ आचार्य के अनुसार महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। वैदिक पंडितों द्वारा 108 यज्ञ कुंडों में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां समर्पित की जाएंगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी किया गया है, जिसमें कथा वाचन और भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्तिरस की धारा प्रवाहित होगी।महायज्ञ और कथा महोत्सव का समापन 27 जनवरी को पूर्ण आहुति एवं विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विश्व कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना बताया गया है।आयोजक समिति ने जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनें और धर्म लाभ प्राप्त करें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अप्रैल से लागू होगा नया आयकर कानून 2025, टैक्स फॉर्म होंगे ज्यादा सरल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली केंद्रीय वित्त…
Share to :