पंजाब 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 26 जनवरी जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत जिला कोर्ट परिसर,साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की गरिमा मयी उपस्थिति रही।समारोह की शुरुआत जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस.ए.एस. नगर श्री अतुल कसाना द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और संविधान के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान सरकारी हाई स्कूल, लांडरां के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय गान की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। समारोह में राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प भी दोहराया गया।गणतंत्र दिवस का यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक रहा और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान को और अधिक सशक्त करता नजर आया।
You May Also Like
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026
निकाय चुनावों के बाद मान सरकार का बड़ा कदम! पंजाब में ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की तैयारी, 65 हजार से अधिक कर्मचारी होंगे पक्के
- Editorial Team
- June 1, 2026
पंजाब में भगवंत मान के अलावा कोई भी सुरक्षित नहीं: राजा वड़िंग
- Editorial Team
- May 30, 2026