नई दिल्ली 3 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली फरवरी महीने में भी ठंड का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सोमवार सुबह कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई, जिससे सड़कों, हाईवे और हवाई यातायात पर असर पड़ा।घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, खराब दृश्यता के चलते कई उड़ानों में देरी हुई है। राजधानी के कई हिस्सों में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर से भी नीचे चली गई, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और यातायात प्रभावित हुआ।इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, सोमवार 2 फरवरी को देश के 10 राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड का असर और बढ़ सकता है।IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। आने वाले दिनों में मौसम की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया

दैनिक खबरनामा ब्यूरो. नई दिल्ली, 3 जून 2026: राजधानी दिल्ली के मालवीय…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :