चंडीगढ़ 3 जनवरी( जगदीश कुमार) नववर्ष के जश्न के दौरान इस बार चंडीगढ़ में नशे में वाहन चलाने के केवल दो मामले सामने आए, जबकि पिछले वर्ष ऐसे 75 मामले दर्ज किए गए थे। आंकड़ों से साफ है कि शहर में यातायात नियमों को लेकर लोगों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आया है।मोहाली में भी स्थिति में सुधार देखा गया। इस बार वहां नशे में ड्राइविंग के 19 मामले दर्ज हुए, जबकि पिछले साल यह संख्या 108 थी। हालांकि, पंचकूला इस मामले में पिछड़ा नजर आया, जहां नशे में वाहन चलाने के मामलों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले वर्ष 14 मामलों की तुलना में इस बार 68 मामले सामने आए।यूटी पुलिस के अनुसार, ड्राइवरों के व्यवहार में आए इस बदलाव का श्रेय लगातार की गई सख्त कार्रवाई, ट्रैफिक कर्मियों की अग्रिम तैनाती, व्यापक जन-जागरूकता अभियान और शहरभर में लगाए गए प्रभावी चेकपॉइंट्स को दिया जा सकता है।नववर्ष समारोह के दौरान यूटी पुलिस ने कुल 31 चालान काटे और आठ वाहनों को जब्त किया।
You May Also Like
हरियाणा विधानसभा में हंगामा गायत्री हुड्डा के नाम पर आरोप-प्रत्यारोप, कांग्रेस का वॉकआउट
- Vishal
- February 27, 2026
मानहानि मामले में सुखबीर सिंह बादल को व्यक्तिगत पेशी से छूट, अगली सुनवाई 27 फरवरी को
- Vishal
- February 16, 2026
पंजाब में ‘मेरी रसोई’ स्कीम का आगाज, 40 लाख परिवारों को मिलेगी फूड किट
- Vishal
- February 23, 2026
मानहानि केस में पेश नहीं हुए सुखबीर बादल, वकील ने कोर्ट से मांगी हाजिरी से छूट
- Vishal
- February 27, 2026