राजस्थान 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार) पादरू क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि यहां की दो प्रतिभाशाली छात्राओं का चयन राज्य सरकार की प्रतिष्ठित पद्माक्षी पुरस्कार योजना के तहत किया गया है। पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पादरू की छात्रा पूजा कुमारी, पुत्री उदा राम तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पादरू की छात्रा सानिया बानो, पुत्री मांगू खान ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है।
बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से संचालित इस योजना के अंतर्गत चयनित छात्राओं को राज्य सरकार की ओर से 75-75 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। पूजा कुमारी का चयन कला वर्ग में जबकि सानिया बानो का चयन विज्ञान वर्ग में किया गया है।पूजा कुमारी ने कक्षा 12वीं की कला संकाय परीक्षा में 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं सानिया बानो ने विज्ञान संकाय में 90.2 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया है। दोनों छात्राओं का चयन उनकी इस शानदार मेरिट के आधार पर वर्ष 2025 के पद्माक्षी पुरस्कार के लिए किया गया है।छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर है। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और बालिकाओं को आगे बढ़ने का आत्मविश्वास देगी। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भी दोनों बेटियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
पादरू की इन दोनों बेटियों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन और मेहनत मिले, तो ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं भी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकती हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

रायपुर कलां से नए SPCA सेंटर में पशुओं के स्थानांतरण पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासन से मांगी समय-सीमा

चंडीगढ़ 17 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रायपुर…
Share to :

बड़माजरा में लाल डोरे के भीतर धड़ल्ले से अवैध कमर्शियल निर्माण, BDPO की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

मोहाली 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली के बड़माजरा इलाके में लाल डोरे के…
Share to :

मस्जिद व कब्रिस्तान की जमीन हड़पने के आरोप, वक्फ बोर्ड पर धमकी देने का दावा मोहाली |

25 दिसम्बर: जगदीश कुमारमोहाली के सेक्टर-109 स्थित मस्जिद और उससे सटी कब्रिस्तान…
Share to :

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की हकीकत आई सामने तय समय पर PGI पहुंचने के बावजूद मरीजों को 5–7 घंटे का इंतजार, भूखे-प्यासे डॉक्टरों के कमरों के बाहर बैठे रहे लोग

चंडीगढ़ 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मरीजों की सुविधा और समय बचाने के उद्देश्य…
Share to :