उत्तर प्रदेश 2 जनवरी (दैनिक खबरनामा)बदायूँ जनपद की बिसौली विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया। क्षेत्र के निवासी धर्मवीर सिंह यादव के नवीन प्रतिष्ठान “हमारा ब्रिक फील्ड” (ईंट भट्ठा) का शुभारंभ बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू भैया ने फीता काटकर किया।यह नया ईंट भट्ठा विशनपुरी चौराहा, लिलौर बुजुर्ग, तहसील आंवला में स्थापित किया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक आशुतोष मौर्य ने प्रतिष्ठान संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में नए उद्योगों और व्यवसायों की स्थापना से न केवल आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है, बल्कि स्थानीय युवाओं और मजदूरों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होते हैं।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के उद्यम विकास से आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलती है और क्षेत्र की प्रगति को नई दिशा मिलती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह ईंट भट्ठा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान करेगा।शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन एवं प्रतिष्ठान से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नए प्रतिष्ठान की सफलता और क्षेत्र के निरंतर विकास की कामना की।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

SC/ST एक्ट खत्म कराने को आंदोलन का ऐलान, सस्पेंड PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

उत्तर प्रदेश 1 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश के बरेली के…
Share to :

केरल में एनडीए दफ्तर का उद्घाटन, किरेन रिजिजू ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली 23 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली केरल में…
Share to :

राजस्थान के सवाई माधोपुर से बड़ी खबर, मलारना डूंगर में मेगा हाइवे पर भीषण हादसा

राजस्थान 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के…
Share to :

मोदी का फोन नहीं आया, इसलिए अटकी ट्रेड डील’ अमेरिकी मंत्री का दावा भारत ने किया खंडन, बताया- 2025 में 8 बार हुई बातचीत

नई दिल्ली 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा)भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर नया विवाद…
Share to :