उत्तर प्रदेश 2 जनवरी (दैनिक खबरनामा)बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में शातिर बदमाश फैजान गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी आसिफ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इज्जतनगर थाना पुलिस को क्षेत्र में संदिग्ध बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। इस दौरान फैजान के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।
मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बदमाश फैजान को भी इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।पुलिस ने मौके से एक 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, ₹270 नकद और एक स्कूटी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार बदमाश फैजान आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।फिलहाल फरार आरोपी आसिफ की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

साल में 5 बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस, 1 जनवरी से लागू नया नियम

नई दिल्ली 22 जनवरी ( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। सड़क सुरक्षा…
Share to :

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को झटका, हाईकोर्ट ने राहत से किया इनकार तिहाड़ जेल में किया सरेंडर

नई दिल्ली 6 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली अभिनेता राजपाल…
Share to :

T20 वर्ल्ड कप 2026 बेथेल-ब्रूक की फिफ्टी, इंग्लैंड ने नेपाल को दिया 185 रनों का लक्ष्य

8 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच लगातार…
Share to :

कानून को ठेंगा, अवैध निर्माण धड़ल्ले से चालू! सड़वा मैन रोड पर बिना अनुमति चल रहा हिल पैलेस होटल व मैरिज हॉल

राजस्थान 31 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर–दिल्ली हाईवे से सटी सड़वा…
Share to :