उत्तर प्रदेश 16 जनवरी (दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ में ममतामई माता शांति देवी की 15वीं पावन स्मृति में माता शांति देवी सामाजिक सद्भावना सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रेखा सदन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और सेवा भावना की अनूठी मिसाल देखने को मिली।समारोह के दौरान पूरे जनपद से चयनित कर लाए गए 55 दृष्टिबाधित लोगों को विविध उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं दिव्यांग देवी प्रसाद को व्हीलचेयर प्रदान की गई। इसके अलावा अनेक वृद्धजनों को सहारा देने के लिए छड़ियां भेंट की गईं।कार्यक्रम में 521 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। साथ ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों चिकित्सा, साहित्य, समाजसेवा, विधि, व्यापार, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े 103 विशिष्ट लोगों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे और उन्होंने सेवा कार्यों में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने माता शांति देवी के सेवा, त्याग और सद्भाव के आदर्शों को स्मरण करते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया

दैनिक खबरनामा ब्यूरो. नई दिल्ली, 3 जून 2026: राजधानी दिल्ली के मालवीय…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :