उत्तर प्रदेश 17 जनवरी (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश कौशाम्बी।माघ मेला–2026 एवं मौनी अमावस्या के मद्देनज़र एडीजी प्रयागराज जोन श्री ज्योति नारायण ने जनपद कौशाम्बी का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कोखराज क्षेत्र स्थित सकाढ़ा डाइवर्जन प्वाइंट और बनाए गए होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं के सुगम, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एडीजी ने कहा कि पर्व के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और आपात स्थितियों से निपटने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए।इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में एडीजी ने जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ मेला व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और आपात प्रबंधन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि माघ मेला और मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएंगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :