मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शिनबॉम ने संसद से मंजूरी के बाद भारत, चीन समेत कई एशियाई देशों पर 50 फ़ीसदी तक टैरिफ़ लगाने का एलान किया.

भारत, चीन, थाईलैंड और इंडोनेशिया समेत कई एशियाई देशों के निर्यात पर मेक्सिको के इस टैरिफ़ का असर पड़ेगा. मेक्सिको के लिए इन देशों का निर्यात अब महंगा हो जाएगा.

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडियो शिनबॉम ने कहा है कि घरेलू उत्पादन और रोज़गार बढ़ाने के लिए टैरिफ़ बढ़ाने का ये कदम जरूरी है.

भारत के कार निर्यात के लिए झटका

सूत्रों के हवाले से ख़बर दी है कि मेक्सिको के इस कदम से भारत में काम कर रही फॉक्सवैगन और ह्यूंदै जैसी ऑटो कंपनियों के नौ हजार करोड़ रुपये के कार निर्यात पर असर पड़ सकता है.

भारत के कार उद्योग के प्रतिनिधि संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने वाणिज्य मंत्रालय से ये अनुरोध किया था कि वो मेक्सिको से मांग करे कि भारत से निर्यात होने वाली कारों पर फिलहाल लागू टैरिफ़ दरें ही बनाएं रखे.

मैक्सिको पर अमेरिकी धमकी के बाद का असर है जो भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है

भारत से मेक्सिको भेजी जाने वाली कुल कारों में से लगभग 50 फ़ीसदी स्कोडा ऑटो की हैं. वही ह्युंडई ने 20 करोड़ डॉलर, निसान ने 14 करोड़ डॉलर, और सुज़ुकी ने 12 करोड़ डॉलर की कारें मेक्सिको को भेजीं. पिछले महीने सरकारी अधिकारियों के साथ बैठकों में कार निर्माताओं ने कहा कि भारत से मेक्सिको भेजी जाने वाली ज्यादातर कारें छोटी होती हैं. ये गाड़ियां खास तौर पर मेक्सिको के बाज़ार के लिए बनाई जाती हैं, न कि आगे अमेरिका निर्यात करने के लिए !

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बाहर से आने वाले वाहनों पर ग्रीन सेस लागू, उत्तराखंड की ट्रिप अब पड़ेगी ज्यादा खर्चीली

उत्तराखंड 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) देहरादून उत्तराखंड घूमने की योजना बना रहे…
Share to :

चरागाह की जमीन पर अवैध खेती का आरोप, करहला गोरवा में प्रधान के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

उत्तर प्रदेश 6जनवरी(दैनिक खबरनामा)जनपद अलीगढ़ के ब्लॉक लोधा अंतर्गत गांव करहला गोरवा…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

धामनोद पुलिस को बड़ी सफलता, वर्षों से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश 7 जनवरी(दैनिक खबरनामा)धार जिले के धामनोद थाना पुलिस को बड़ी…
Share to :