राजस्थान 2 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान में जिला बॉडीबिल्डिंग संघ राजसमंद की ओर से दिनांक 31 जनवरी 2026 को कोठारिया,नाथद्वारा में जिला स्तरीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता ‘Mr.राजसमंद 2026’का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के कई युवाओं ने भाग लेकर अपनी फिटनेस और मेहनत का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का आयोजन अजय सिंह (प्रशासक,कोठारिया) के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में विजय सिंह चौहान (समाजसेवी) विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान युवाओं में फिटनेस को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता में गुलाब सिंह राव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑल ओवर जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी शानदार बॉडी और आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन की सभी ने सराहना की।विजेता गुलाब सिंह राव को पूर्व भूमिविकास अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गोविंद सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं को खेल और फिटनेस को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए।कार्यक्रम के सफल आयोजन में #Gym Alpha Fitness Mohi का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद किया।
प्रतियोगिता के अंत में खिलाड़ियों और दर्शकों में खुशी का माहौल रहा और आयोजन को सफल बताया गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कासगंज में बड़ी चोरी से हड़कंप सहावर के धनसिंहपुर गांव में किराना स्टोर सहित पांच घरों के ताले टूटे, लाखों का माल पार

उत्तर प्रदेश 18 जनवरी (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश कासगंज जिले के सहावर…
Share to :

आईआईटी मंडी का कमाल बिना खुदाई जमीन के नीचे पाइपलाइन और तारों का पता लगाएगा नया सिस्टम

दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 अब जमीन के नीचे क्या छिपा है…
Share to :

2029 से लागू होगा महिला आरक्षण लोकसभा सीटें 50% बढ़ेंगी, OBC कोटा नहीं शामिल

दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 महिला आरक्षण के बहुप्रतीक्षित कानून को लेकर…
Share to :

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर विवाद, नीरज पांडे ने जारी किया बयान, FMC ने भेजा नोटिस

महाराष्ट्र में 6 फरवरी 2026 (दैनिक ख़बरनामा ) महाराष्ट्र मुंबई मनोज बाजपेयी…
Share to :