चंडीगढ़ 3 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ विश्वभर में फैले 28 मिलियन से अधिक सिख समुदाय में से हर वर्ष चयनित किए जाने वाले 100 प्रबुद्ध, प्रभावशाली और प्रेरणादायी सिख व्यक्तित्वों की प्रतिष्ठित सूची ‘द सिख 100’ की 14वीं वार्षिक सूची सोमवार को आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव जारी कर दी गई। सूची का विमोचन दोपहर 2 बजे द सिख ग्रुप द्वारा किया गया।इस अवसर पर रामगढ़िया सभा के अध्यक्ष मनविंदर सिंह रनौटा ने द सिख ग्रुप के संस्थापक एवं सीईओ डॉ. नवदीप सिंह बंसल को सिख समुदाय को वैश्विक स्तर पर सम्मान और पहचान दिलाने में उनके सतत प्रयासों के लिए सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया।सूची के विमोचन को लेकर एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया,जिसमें वर्ष 2025 की ‘द सिख 100’सूची में शामिल कई प्रमुख सिख हस्तियाँ उपस्थित रहीं।इस दौरान सूची का औपचारिक अनावरण डॉ.नवदीप सिंह बंसल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।गौरतलब है कि वर्ष 2012 में शुरू की गई द सिख 100’ एक प्रतिष्ठित वार्षिक पहल है,जिसमें राजनीति, व्यापार, सार्वजनिक सेवा, शिक्षा, मीडिया, मनोरंजन, खेल,सामाजिक सेवा और सामुदायिक नेतृत्व जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 100 सिख व्यक्तित्वों को शामिल किया जाता है।इस वर्ष की सूची में जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज़,केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित कई अन्य विशिष्ट और प्रेरणादायी नाम शामिल हैं।कार्यक्रम के उपरांत पूरी सूची सार्वजनिक की गई।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026