चंडीगढ़ 7 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ हैजा का नाम सुनते ही लोग लंबे इलाज, भारी एंटीबायोटिक और उनके साइड इफेक्ट को लेकर परेशान हो जाते हैं। लेकिन अब इस गंभीर बीमारी के इलाज को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी (IMTECH) के वैज्ञानिकों ने नई रिसर्च में बताया है कि हैजा से लड़ाई अब सिर्फ ताकतवर एंटीबायोटिक तक सीमित नहीं रहेगी।IMTECH चंडीगढ़ और ICMR-नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च इन बैक्टीरियल इंफेक्शंस, कोलकाता के वैज्ञानिकों ने अध्ययन में पाया कि मानव आंत में मौजूद Paracoccus aminovorans नाम का बैक्टीरिया हैजा फैलाने वाले Vibrio cholerae को बढ़ने में मदद करता है। यह बैक्टीरिया बीमारी की गंभीरता बढ़ाने वाला एक साइलेंट फैक्टर बन सकता है।शोध के दौरान जब इस बैक्टीरिया पर L-Ascorbic Acid यानी विटामिन C का प्रभाव देखा गया, तो इसकी वृद्धि लगभग रुक गई। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने प्रोबायोटिक बैक्टीरिया Weissella confusa पर भी प्रयोग किया। जब इसे Paracoccus aminovorans के साथ एक ही वातावरण में उगाया गया तो इस हानिकारक बैक्टीरिया की वृद्धि दब गई।
वैज्ञानिकों का कहना है कि हैजा के इलाज में अधिक एंटीबायोटिक उपयोग से एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में विटामिन C और प्रोबायोटिक आधारित उपाय सुरक्षित, किफायती और आसानी से उपलब्ध विकल्प बन सकते हैं। यह अध्ययन 2025 में वैज्ञानिक प्री-प्रिंट जर्नल bioRxiv में प्रकाशित हुआ है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ के लिए वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट को केंद्र की मंजूरी, दादूमाजरा डंप साइट के निस्तारण को मिलेगी रफ्तार

चंडीगढ़ 16 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में…
Share to :

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल को मिलेगी नई पहचान, बनेगा एविएशन सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

चंडीगढ़ 12 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ एयरपोर्ट का पुराना टर्मिनल भवन…
Share to :

चंडीगढ़ में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम: रोहित गोदारा गैंग के दो शूटर अंबाला से गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 30 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में एक इमिग्रेशन कारोबारी की हत्या…
Share to :

मौली जागरां में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, 20-25 युवकों का परिवार पर कातिलाना हमला

दैनिक कहबरनामा 21 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के मौली जागरां स्थित विकास नगर…
Share to :