चंडीगढ़ 20 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ के सबसे पुराने और व्यस्त बाजारों में शुमार सेक्टर-22 स्थित शास्त्री मार्केट अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक नए स्वरूप में नजर आएगा। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को इस महत्वाकांक्षी पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला रखी।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि शहरों के पुराने बाजार केवल व्यापार के केंद्र नहीं होते, बल्कि वे सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक जीवन की धड़कन होते हैं। ऐसे बाजारों के पुनर्विकास के दौरान नागरिक सुविधाओं, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देना आवश्यक है, ताकि विकास समावेशी और टिकाऊ बना रहे।जानकारी के अनुसार, यह परियोजना वर्ष 2026 के अंत तक पूरी की जाएगी, जिस पर लगभग 6 से 8 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस परियोजना का वित्तपोषण शास्त्री मार्केट के दुकानदारों द्वारा किया जाएगा।पुनर्विकास योजना के तहत बाजार की दुकानों का स्तर लगभग तीन फीट ऊंचा किया जाएगा और छतों की ऊंचाई भी बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही बाजार को सोलर एनर्जी आधारित बनाया जाएगा,जिससे ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। सुरक्षा के लिहाज से 100 से 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
इसके अलावा, बाजार में स्मार्ट और सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था, वाई-फाई सुविधा, पानी के टैंक और अन्य आधुनिक नागरिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद शास्त्री मार्केट न केवल व्यापारियों बल्कि ग्राहकों के लिए भी एक सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक शॉपिंग डेस्टिनेशन बन जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :