मध्य प्रदेश 9 जनवरी(दैनिक खबरनामा) सतना विंध्य क्षेत्र की सांस्कृतिक धरती पर कला, साहित्य और परंपराओं का भव्य संगम होने जा रहा है। आकार वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ‘कजरोटा’ भारतीय कला महोत्सव का आयोजन 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक व्यंकटेश लोक, सतना में किया जाएगा।इस महोत्सव में कला, साहित्य, संगीत, रंगमंच और लोक संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को एक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे विंध्य क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण महोत्सव में बॉलीवुड और सूफी गायक गुरु मानकान (Guru Mankan) का लाइव कंसर्ट मुख्य आकर्षण होगा। इसके साथ ही कबीर गायन, बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुति (श्री जानकी बैंड) और देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक नृत्य दर्शकों को भारतीय संस्कृति की विविधता से रूबरू कराएंगे।राष्ट्रीय परिचर्चा और साहित्यिक सत्र कजरोटा’ महोत्सव के तहत आयोजित राष्ट्रीय परिचर्चा में देश के प्रतिष्ठित विद्वान कला और तकनीक के आपसी संबंध व प्रभाव पर गहन संवाद करेंगे। साहित्यिक सत्रों में समकालीन और आंचलिक साहित्य पर गंभीर विचार-विमर्श किया जाएगा।
रंगमंच की विशेष प्रस्तुतियांमहोत्सव के रंगमंच मंच पर रवींद्रनाथ टैगोर की कहानियों और महात्मा गांधी के जीवन एवं विचारों पर आधारित नाटकों का मंचन किया जाएगा।कला प्रदर्शनी, पुस्तक मेला और पारंपरिक स्वाद दर्शकों के लिए ललित कला वीथिका (आर्ट गैलरी), पुस्तक मेला, बघेलखंड की संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।आयोजकों का कहना है कि ‘कजरोटा’ महोत्सव का उद्देश्य भारतीय कला और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पश्चिम बंगाल में सियासी भूचाल: I-PAC पर ED रेड के बाद ममता बनर्जी के कदमों से राष्ट्रपति शासन की अटकलें तेज

कोलकाता 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IPS मीट का आज समापन, मनोरंजन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

मध्य प्रदेश 17 जनवरी (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश भोपाल , राजधानी भोपाल…
Share to :

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शिनबॉम ने संसद से मंजूरी के बाद भारत, चीन समेत कई एशियाई देशों पर 50 फ़ीसदी तक टैरिफ़ लगाने का एलान किया.

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शिनबॉम ने संसद से मंजूरी के बाद भारत,…
Share to :