सादुलशहर 3 जनवरी (दैनिक खबरनामा)कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह कुन्नर के जन्मदिवस के अवसर पर सादुलशहर क्षेत्र में सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। युवा नेता धीरज बिशनोई के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने श्री मुरली मनोहर गौशाला पहुंचकर गौ-सेवा की।इस दौरान युवाओं ने गोवंश को अपने हाथों से हरा चारा एवं गुड़ खिलाया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने गौ-माता की सेवा को पुण्य कार्य बताते हुए सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
मौके पर धीरज बिशनोई ने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह कुन्नर का जीवन और कार्यशैली कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस जैसे अवसरों पर सेवा कार्य कर समाज के प्रति सकारात्मक संदेश देना ही सच्चा उत्सव है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :

भीनमाल में माघ महोत्सव का भव्य शुभारंभ, श्रीमाल पूजन और दीप आरती से गूंजा शहर

राजस्थान 1 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के भीनमाल शहर में दो…
Share to :

बूँदी में पीएम आवास और स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

राजस्थान 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के बूँदी जिले में प्रधानमंत्री…
Share to :

T20 वर्ल्ड कप 2026 बेथेल-ब्रूक की फिफ्टी, इंग्लैंड ने नेपाल को दिया 185 रनों का लक्ष्य

8 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच लगातार…
Share to :