दैनिक ख़बरनामा चंडीगढ़ 26 मई 2026 :  हरियाणा कांग्रेस ने आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में 26 और 27 मई को प्रदेश मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। पार्टी इसे “संगठन सृजन अभियान” का अहम चरण मान रही है।

बैठक में जिला अध्यक्षों के कामकाज, बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता, जनसंपर्क अभियानों और संगठन विस्तार की स्थिति का आकलन किया जाएगा। कांग्रेस का फोकस बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार करने पर है।

पहले दिन 24 जिलाध्यक्षों के काम की समीक्षा की जा रही है। 27 मई को पंचकूला, पानीपत, यमुनानगर, फतेहाबाद, हिसार और सिरसा समेत अन्य जिलों के अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। जिला अध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों और अभियानों की रिपोर्ट लाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर भी तैयारी तेज कर दी है। 27 मई को प्रदेश मुख्यालय में राज्य स्तरीय कार्रवाई एवं निगरानी समिति तथा बीएलए पदाधिकारियों की बैठक और प्रशिक्षण शिविर होगा। प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मतदाता सूची चुनाव प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है और इसमें पारदर्शिता व सतर्कता जरूरी है।

सूत्रों के मुताबिक, इस अभियान पर दिल्ली नेतृत्व की भी नजर रहेगी। हरियाणा मामलों के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल गुडे भी बैठकों में मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि जिन जिलों में संगठन कमजोर पाया जाएगा, वहां बदलाव या नई रणनीति पर विचार किया जा सकता है।

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और प्रभावी जनसंपर्क के बिना चुनावी सफलता संभव नहीं है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका

दैनिक खबरनामा। मंडी 31 मई : मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों…
Share to :

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :