चंडीगढ़ 7 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ के सेक्टर-20 स्थित मस्जिद के साथ लगते क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित कपड़ा मार्केट के खिलाफ नगर निगम प्रशासन द्वारा की गई हालिया कार्रवाई का भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई शहर की व्यवस्था को दुरुस्त करने और नगर निगम को हो रहे भारी राजस्व नुकसान को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।नरेश अरोड़ा ने बताया कि शहर में अधिकृत रूप से लगने वाली साप्ताहिक मंडियों में नगर निगम द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स से पर्ची काटकर निर्धारित शुल्क वसूला जाता है। इसके अलावा पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी संचालक नियमित रूप से निगम को फीस जमा करते हैं। इसके विपरीत, सेक्टर-20 मस्जिद के साथ लग रही तथाकथित “कपड़ा मार्केट” में न तो कोई चंडीगढ़ का लाइसेंसधारक रेहड़ी-फड़ी संचालक था और न ही किसी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही थी। यह पूरी तरह अवैध व्यवस्था थी, जिससे नगर निगम को बड़े पैमाने पर वित्तीय नुकसान हुआ।उन्होंने कहा कि नगर निगम लाइसेंसधारक रेहड़ी-फड़ी वालों की आजीविका और अधिकारों के साथ खड़ा है, लेकिन बिना लाइसेंस अवैध तरीके से चल रही मार्केट को संरक्षण देना गंभीर चिंता का विषय है। यह दोहरा मापदंड किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।नरेश अरोड़ा ने मांग की कि यह अवैध मार्केट पिछले चार वर्षों से किसके संरक्षण में चल रही थी, इसकी निष्पक्ष विजिलेंस जांच कराई जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इसमें किसी नगर निगम अधिकारी की मिलीभगत थी और क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद ने अपने ही वार्ड में चल रही इस अवैध गतिविधि को रोकने के लिए कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने वालों को बेनकाब करना जरूरी है।
You May Also Like
गांवों से ग्लोबल सिटी तक मोहाली के शहरी रूपांतरण की कहानी
- Vishal
- December 31, 2025
चंडीगढ़ रेहड़ी-फड़ी विवाद आज सुप्रीम कोर्ट में 3 अफसर होंगे पेश, शहर की बिगड़ती व्यवस्था पर कोर्ट सख्त
- Vishal
- May 12, 2026
चंडीगढ़ PGI में टैक्स की बड़ी चूक जीएसटी नियमों की अनदेखी से सरकारी खजाने को 8.06 करोड़ का नुकसान, CAG रिपोर्ट में खुलासा
- Vishal
- December 30, 2025
अमेरिका बैठी पत्नी पर पति की हत्या की साजिश का आरोप, डेढ़ घंटे की लाइव वीडियो कॉल बना केस का अहम पहलू
- Vishal
- March 7, 2026