उत्तर प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश देशभर में स्लीपर बसों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवालों के बाद परिवहन विभाग हरकत में आ गया है। रिपोर्ट सामने आने के कुछ ही घंटों के भीतर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली में जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। विभिन्न स्थानों पर छापेमारी, चालान, बसों को सीज करने और विस्तृत जांच के आदेश जारी किए गए हैं। मध्य प्रदेश से फिलहाल आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग पहले भी लगातार कार्रवाई करता रहा है, चाहे वह नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों को सीज करना हो या लखनऊ और रायबरेली जैसे जिलों में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई।परिवहन मंत्री ने कहा कि जिन स्लीपर बसों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा है,उनकी शीघ्र जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होने के बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने का किसी को अधिकार नहीं है।सरकार ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में स्लीपर बसों की सुरक्षा को लेकर देशभर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इंफोसिस का नाम लेकर 6 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 3 अप्रैल 2026 कर्नाटक से एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला…
Share to :

इंडोनेशिया का बड़ा फैसला 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन लागू

दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 इंडोनेशिया ने शनिवार से 16 साल से…
Share to :

बसवा में ओपन सेमी शूटिंग प्रतियोगिता 2025 का भव्य समापन, 27 टीमों ने लिया भाग

राजस्थान 29 दिसम्बर (जगदीश कुमार)बसवा उपखण्ड के मेघमाला क्षेत्र में हीरोज क्लब…
Share to :

साल में 5 बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस, 1 जनवरी से लागू नया नियम

नई दिल्ली 22 जनवरी ( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। सड़क सुरक्षा…
Share to :