हरियाणा 13 जनवरी( दैनिक खबरनामा )हरियाणा के अंबाला जिले के साहा निवासी बिल्लू की मुर्रा नस्ल की भैंस एक बार फिर रिकॉर्ड बनाकर सुर्खियों में है। बिल्लू की ‘सुंदरा’ नामक भैंस ने कुरुक्षेत्र में आयोजित दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता में एक दिन में 29.65 किलो दूध देकर बुलेट मोटरसाइकिल अपने नाम कर ली।यह कोई पहली उपलब्धि नहीं है। पिछले एक साल में यह भैंस तीन बड़े पुरस्कार जीत चुकी है। इससे पहले सुंदरा ने एक प्रतियोगिता में ट्रैक्टर जीता था, जबकि एक अन्य आयोजन में दो लाख रुपये नकद इनाम भी हासिल किया था।रवींद्र कुमार उर्फ बिल्लू भले ही ज्यादा पढ़े-लिखे न हों, लेकिन उन्हें बचपन से ही मुर्रा भैंसों और पशुपालन का शौक रहा है। उन्होंने भैंसों के साथ-साथ गाय और बकरियां भी पाल रखी हैं। बिल्लू का कहना है कि पशुओं की सही देखभाल और मेहनत से यह काम मुनाफे का सौदा बन सकता है।
पशुपालन को बनाया परिवार का व्यवसाय बिल्लू ने अपने बच्चों को भी इसी काम से जोड़ दिया है। रिश्तेदार अक्सर बच्चों को विदेश भेजने की सलाह देते हैं, लेकिन बिल्लू का मानना है कि अगर देश में रहकर ईमानदारी से अच्छा व्यवसाय किया जाए तो यहां भी बेहतर आमदनी संभव है।बिल्लू की भैंसों की सफलता न सिर्फ इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, बल्कि सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

24 मार्च को होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक, सीएम नायब सिंह सैनी करेंगे अध्यक्षता

हरियाणा 9 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में Nayab Singh Saini…
Share to :

कॉलेज की पुरानी रंजिश में रिसेप्शन पार्टी में खून-खराबा, युवक की मौत तीन आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा 24 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे…
Share to :

HCS भर्ती का कैलेंडर जारी 26 अप्रैल को प्रीलिम्स, जून में मुख्य परीक्षा और अगस्त से इंटरव्यू

हरियाणा 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की कार्यकारी…
Share to :

डंकी रूट पर लगाम हरियाणा सरकार बनाएगी कल्याण कोष, मृत युवाओं के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता

दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 हरियाणा सरकार ने डंकी रूट (अवैध तरीके…
Share to :