दैनिक खबरनामा 30 अप्रैल 2026 ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किए गए भारतीयों की फ्लाइट देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची, जहां 15 भारतीयों में से 11 पंजाब के बताए गए, लेकिन 9 पंजाबियों को ही भारत लाया गया। इनमें एक महिला भी शामिल है। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सभी से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की गई।पंजाब सरकार की टीमें पहले से ही दिल्ली में मौजूद थीं और इन लोगों को वापस पंजाब ले जाने के लिए वाहनों का इंतजाम किया गया था। पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान इनके विदेश जाने और वहां रहने से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिपोर्ट किए गए लोग जालंधर, होशियारपुर, खन्ना, मोगा, नवांशहर, गढ़शंकर, तरनतारन, फिरोजपुर और रूपनगर जिलों के रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले ही कहा था कि इन लोगों ने ऑस्ट्रेलिया में नियमों का उल्लंघन किया, जिसके चलते इन्हें डिपोर्ट किया गया।डिपोर्ट किए गए लोगों में जसवंत सिंह, अंग्रेज सिंह, सतिंदरजीत सिंह शेरगिल, गुरप्रीत सिंह संधू, जगजीत सिंह, जसप्रत सिंह, निर्मल सिंह, श्रुति शर्मा, रणजी सिंह, हरप्रीत सिंह और गगनदीप सिंह शामिल हैं।इससे पहले अमेरिका भी सख्त इमिग्रेशन नीति के तहत 104 भारतीयों को डिपोर्ट कर चुका है। उस समय अमेरिकी एयरफोर्स का विमान अमृतसर एयरबेस पर उतरा था, जिसमें पंजाब, हरियाणा और गुजरात के लोग शामिल थे।कानूनी तौर पर ऐसे मामलों में नागरिकता अधिनियम-1955, पासपोर्ट अधिनियम-1967, आयकर अधिनियम-1961, सीमा शुल्क अधिनियम-1962 और इमिग्रेशन अधिनियम-1983 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली पुलिस की कार्रवाई 10.40 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

दैनिक ख़बरनामा 14 अप्रैल 2026 मोहाली जिले में नशे के खिलाफ चल…
Share to :

व्यापारियों की शिकायतों पर DC सख्त समय पर निपटारा और पारदर्शिता के दिए निर्देश

दैनिक ख़बरनामा एसएएस नगर, 20 अप्रैल 2026 जिले में व्यापारियों और दुकानदारों…
Share to :

पंजाबी यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री घोटाला साइबर छेड़छाड़ से तैयार किए गए नकली प्रमाण पत्र, पुलिस जांच तेज

दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 पंजाबी विश्वविद्यालय से जुड़े फर्जी डिग्री और…
Share to :

हरियाणवी देसी लोकधुनों ने बांधा समां, ओपन-एयर थिएटर दर्शकों से खचाखच भरा

चंडीगढ़ 13 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार…
Share to :