दैनिक खबरनामा 30 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक हंगामेदार रही, जहां महिला आरक्षण बिल, खराब सुविधाओं और अधूरे विकास कार्यों को लेकर पार्षदों के बीच तीखी बहस हुई। कांग्रेस पार्षदों ने कम्युनिटी सेंटरों में खराब व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि ₹50 हजार से अधिक की बुकिंग के बावजूद AC तक नहीं चलते। वहीं मेयर सौरभ जोशी ने देरी करने वाली कंपनियों को 15 दिन में काम पूरा करने या ब्लैकलिस्ट होने की चेतावनी दी।बैठक के दौरान भाजपा और कांग्रेस पार्षद आमने-सामने आ गए। महिला आरक्षण को लेकर भाजपा पार्षदों ने 33% आरक्षण की मांग उठाई, जबकि कांग्रेस ने तैयारी पर सवाल खड़े किए। विकास कार्यों में देरी, टूटी सड़कों और अधूरी सीवरेज लाइनों को लेकर भी नाराजगी देखने को मिली।मेयर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि तय समय के बाद भी लंबित कार्यों को तुरंत पूरा किया जाए, अन्यथा संबंधित एजेंसियों को बिना नोटिस ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। साथ ही अगली बैठक में एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए गए।बैठक में शहर के विकास को लेकर कई अहम प्रस्ताव भी रखे गए, जिनमें सड़कों की मरम्मत, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, नई पाइपलाइन बिछाने और बागवानी कचरे के लिए 60 टीपीडी क्षमता का नया प्लांट लगाने की योजना शामिल है।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026