दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 हरियाणा सरकार ने डंकी रूट (अवैध तरीके से विदेश जाने) की बढ़ती समस्या को गंभीरता से लेते हुए बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। इस कड़ी में डंकी रूट के चलते विदेशों में मौत का शिकार होने वाले युवाओं के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के लिए एक विशेष कल्याण कोष बनाया जाएगा।सरकार द्वारा इस योजना के नियम व शर्तों का ड्राफ्ट तैयार करने का काम शुरू हो चुका है। इस योजना को विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से लागू किया जाएगा।प्रदेश में डंकी रूट से विदेश जाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। खासकर अमेरिका और अन्य देशों से अब तक एक हजार से अधिक युवाओं को डिपोर्ट किया जा चुका है, जबकि कई युवा असमय मौत का शिकार भी हुए हैं। यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जैसे जिलों में ऐसे मामलों की संख्या सबसे अधिक सामने आई है।सरकार का मानना है कि बिना पर्याप्त प्रशिक्षण और जानकारी के विदेश जाने वाले युवाओं को वहां भाषा और काम से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे उन्हें निम्न स्तर के काम करने पड़ते हैं।इसी समस्या के समाधान के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से जल्द ही विदेशी भाषा प्रशिक्षण योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों को विदेशी भाषा सीखने और अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।इसके साथ ही युवाओं को वैध तरीके से विदेश भेजने से पहले संबंधित देश की पूरी जानकारी और आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे सुरक्षित और बेहतर अवसरों के साथ विदेश जा सकें।
You May Also Like
अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
- Editorial Team
- June 23, 2026
कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल
- Editorial Team
- June 15, 2026