दैनिक खबरनामा 30 अप्रैल 2026 पंजाब पुलिस के जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने ISI समर्थित जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन में फिरोजपुर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को गिरफ्तार किया गया है, जिसे इस गिरोह का प्रमुख ऑपरेटिव माना जा रहा है।जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी और उसके साथी सोलर पावर से चलने वाले CCTV कैमरे अलग-अलग जगहों पर लगा रहे थे। इन कैमरों के जरिए संवेदनशील स्थानों, विशेष रूप से सेना से जुड़े इलाकों की निगरानी की जा रही थी।पुलिस के अनुसार इन CCTV कैमरों में 4G कनेक्टिविटी लगी थी, जिससे लाइव फुटेज मोबाइल ऐप के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स तक पहुंचाई जा रही थी। कपूरथला से चीन में बने सोलर CCTV उपकरण भी बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जा रहा था।इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और पूरे गिरोह के खुलासे के लिए जांच आगे बढ़ा रही है।
पंजाब के डीजीपी ने कहा कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, और ऐसे जासूसी नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :